Saturday, 18 July 2020

परीक्षा में सफलता के उपाय

प्यारे बच्चों,
आज मैं आपसे परीक्षा में सफल होने के कुछ उपायों के बारे में बताऊंगा यह उपाय हैं।

परीक्षा में सफलता के उपाय

  • ᗎपरीक्षा से डरे नहीं। 
परीक्षा में डर सबको लगता है और परीक्षा हमारे जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया का अंग है इससे डरने की बजाय इस शब्द को अपने लिए एक चुनौती समझें। और इसके बारे में हमेशा सकारात्मक सोचें।
  • हमेशा खुश रहें।
किसी भी किस्म का मानसिक तनाव परीक्षा की तैयारी में बाधक होता है प्रसन्न मुद्रा में पढ़ाई ज्यादा बेहतर होती है और सार्थक रहती है।
  • बोल कर पढ़ना।
मन ही मन पढ़ने की बजाय बोलकर याद करें। इससे न केवल टॉपिक सरलता से जल्दी याद हो जाते हैं, बल्कि ध्यान भी नहीं भटकता। परंतु आपकी आवाज इतनी तेज भी ना हो कि आसपास पड़ रहे अन्य बच्चों को और परिवार के सदस्यों को परेशानी होने लगे।
  • सुबह जल्दी उठकर पढ़ना।
याद करने के लिए सुबह का वक्त सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है क्योंकि इस वक्त मस्तिष्क तरोताजा होता है। कठिन से कठिन टॉपिक भी आसानी से याद हो जाते हैं। गणित व विज्ञान जैसे विषय सुबह को ही पढ़ने चाहिए।

  • पढ़ाई में शॉर्ट ब्रेक लेना।
जब विशाल लंबा हो जाए और दिमाग थकने लगे, तो बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी हो जाता है। अपने परिवार जनों से कुछ समय बात कर लें। थोड़ा समय हंसी मजाक भी कर लें। ऐसा करने से मन दोबारा ऊर्जा से भर जाता है और पुनः आप दो से 3 घंटों के लिए पढ़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।

  • पढ़ने का स्थान।
पढ़ने के लिए एक ऐसे कमरे या खोने का चुनाव करें जहां शांति हो और लोगों का कम आना जाना हो। साथ ही समुचित प्रकाश की व्यवस्था हो।
ऐसे स्थान पर पढ़ने से आपके पढ़ाई के समय में व्यवधान कम होता है और आप लंबे समय तक पढ़ सकते हैं। एक बात का ध्यान अवश्य रखें, कभी भी मोबाइल फोन या लैपटॉप को मनोरंजन का साधन ना बनने दें। यह आपके अपार ज्ञान का स्रोत बन सकता है।

  • पढ़ने की स्थिति।
कभी भी बिस्तर पर लेट कर या बैठ कर यार रजाई ओढ़ कर पढ़ने की कोशिश न करें। आराम दे स्थिति में पढ़ाई करने से आप कभी भी पूरी तरह से एकाग्रता पूर्वक पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। लिखकर प्रैक्टिस करना तो दूर की बात है आरामदेह स्थिति में नींद भी आने लगती है। यह केवल वक्त की बर्बादी है या फिर खुद को धोखा देने का एक तरीका ।
पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा तरीका है कुर्सी मेज पर बैठकर पढ़ना। इस स्थिति में रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और दिमाग की पूरी क्षमता के साथ काम करता है। 

  • विषय से भटकाव
अक्सर देखा जाता है कि बच्चे वही विषय बार-बार पढ़ते हैं जो उन्हें आसान और रोचक लगता है। कठिन विषयों पर जिनसे उन्हें डर लगता है, वे कम से कम समय देते हैं। ऐसे में उन विषयों पर उनकी पकड़ निरंतर घटती चली जाती है। याद रहे कि परीक्षा में सभी विषयों में पास करना अनिवार्य है। ऐसेे में हर विषय पर ध्यान देना जरूरी है। कोई भी विषय कठिन नहीं होता। हम उस पर कम समय देेकर उसे अपने लिए कठिन बना लेते हैं। जिन विषयों से डर लगताा है उन्हें ज्यादा समय दें। ज्यादा लिखित प्रे्क्टिस करें। जैसे जैसे आपकी पकड़़़़ उन विषयों पर बढ़नेे लगेगी, डर भी कम होता चला जायेगा।

  • गहरी नींद  और पौष्टिक भोजन
परीक्षा के समय पढ़ाई के साथ-साथ भरपूर नींद जरूरी है । कम से कम 7 घंटे की गहरी नींद मस्तिष्क को पूरी तरह सक्रिय बना देती है और अध्ययन ज्यादा बेहतर तरीके से हो पाता है।

परीक्षा के दौरान पौष्टिक भोजन अति आवश्यक है। यह आपके शरीर और मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाता है और आपको परीक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त करने में सहायक होता है।
  • बुरी आदत को त्याग दें
कुछ बच्चे परीक्षा में पास होने के लिए गलत तरीके अपनाते हैं। यह तरीके कुछ समय के लिए कारगर हो सकते हैं, परंतु एक बार इसकी आदत पड़ जाए तो आगे चलकर बड़ी-बड़ी परीक्षाओं में यही आदत आपका जीवन बर्बाद कर सकती है।

अतः गलत तरीके से सफलता हासिल करने की जगह मेहनत करने की आदत डालें। याद रहे कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यह आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगी।

अपना आत्मविश्वास हर हाल में बनाए रखें। खुद पर कभी संदेह ना करें। आपने भी उतनी ही काबिलियत है जितनी आपकी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र में है। अंतर केवल मेहर करने के तरीकों का है। अगर आप भी मिलती छात्रों की तरफ बढ़ने लगे तो कोई शक नहीं कि आप भी एक दिन उन्हें पीछे छोड़ देंगे।

  • सफलता का मार्ग
एक कहावत है आग लगने पर कुआं खोदना। 
पढ़ाई के मामले में है अनेक बच्चों पर चरितार्थ होती है। पूरे वर्ष में पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लेते, परीक्षा से कुछ दिन पहले उनकी नींद टूटती है। पूरे 1 वर्ष की पढ़ाई 1 महीने यह हफ्तों में नहीं हो सकती। ऐसे में परीक्षा में खराब अंक आना लाजमी है। 

प्यारे बच्चों, अंत में मैं आप सब से यही कहना चाहूंगा। अपनी कक्षा के पहले दिन से ही आप पढ़ाई करें। जिससे वर्ष के अंत में आपको सफलता प्राप्त हो । 
इन्हीं शब्दों के साथ आज का यह ब्लॉग मैं समाप्त करता हूं। 

धन्यवाद।।

👦विकास पुण्डीर

No comments: